SITA RAM SMARAK INTER COLLEGE
Affiliated with U P Board
Address : Tela Handia, Prayagraj, Uttar Pradesh
Affiliation code
458
हमारा इतिहास
जमीन से जुड़े होने के कारण ग्रामीणों में सृजन की ऊर्जा होती है - अतः जाती, धर्म , एवं समाज के बन्धनों में जकड़े हुए ग्रामीण अंचल के नागरिकों विशेषकर हरिजन, गिरिजन, एवं सर्वहारा वर्ग के निर्धन छात्रों में नवचेतना का संचार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत के मूलरूप से परिचित करने के लिया उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में, इसी क्षेत्र के ही शिक्षाविद् समाजसेवी, प्रातः स्मरणीय, वादों के यायावरी वृत्ति की आपाधापी से परे, इस संस्था का उददेश्य हैं - की छात्रों में श्रद्धायुक्त ज्ञान, संस्कृतियुक्त चरित्र, संस्कारयुक्त धर्म ओर विश्वशान्तियुक्त परस्पर सौहार्द की अभिवृद्धि करना तथा इस ग्रामीण क्षेत्र में, एक ऐसे प्रबुद्ध एवं जागरूक वर्ग का निर्माण करना|
जो जीवन की मौलिक सच्चाईयों से रूबरू होकर, वर्तमान के समूचे सामाजिक परिदृश्य की गहरी समालोचना करने में, सक्षम हो सके, और भारत की सामाजिक गतिविधियों की जरूरतों को पूरा करने में अपना भी योगदान दे सके | कलह, संघर्ष , घृणा एवं अहं के अंधकार में अपना 'दीप' प्रज्वलित करने के प्रयास में रत यह संस्था चालीस बीघा के विस्तृत क्षेत्र में प्रकृति के सुरम्य - शान्त वातावरण में, पवन गंगा एवं टोंस की संगम स्थली, ज्ञान एवं प्रज्ञा के उस तट पर अवस्थित है जहा कोई धर्म, कोई जाति, कोई पुस्तक, कोई जुबान हमें विभाजित न कर पाये, क्योकि हम सब की नियति एक है |
.